Sunday, August 23, 2009

भगवन

मैंने तुमको देखा है,मेरे भोले भगवन

मिलने मुझसे आते हो ख्वाबों में तुम हरदम

तुम अच्छे हो,तुम सच्चे हो

तुमसे है ये जीवन

मुझको बनाया है तुमने,और बनाया जमी ये गगन

मैंने तुमको-----

दिल में हो तुम बसे हुए,मन में हो तुम सजे हुए

हर जगह हो तुमको ही, तुम हो बस हर जगह
मेरे भोले भगवन

मैंने तुमको -----
कभी-कभी तुम रूठ जाते हो मुझसे

अभी भी तो तुम रूठे हो मुझसे, मान भी जाओ,अब जिद छोड़ो -२

मेरे प्यारे भगवन

मैंने तुमको---

दुःख में और चिंता में साथ रहो तुम हरदम

इतनी कृपा करो हमपे रहे हर तरफ़ खुशियो का मौसम

मैंने तुमको देखा है .........
सचीन निरंजन केजरीवाल---